NATIONAL NEWS

शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी के सानिध्य में संस्कार निर्माण शिविर आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर। शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी के सानिध्य में बीकानेर में त्रिदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर का अयोजन किया गया l
कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री जी ने नमस्कार महामंत्र से की l शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी ने अपने मंगल उद्बोधन में फरमाया ज्ञानशाला ज्ञान का मंदिर है l बच्चों में संस्कारों की जागृति के लिए संस्कार निर्माण शिविर लगाए जाते हैं शिविरो में संस्कार जन्म घुट्टी की तरह काम करते हैं l जिसमें त्याग का तिलक लगाया जाता है l
श्रद्धा की आरती की जाती है
विनय का जल चढ़ाया जाता है l
साध्वी श्री जी ने एक बहुत ही मनोरंजक कहानी के माध्यम से भी बच्चों को सरलता से समझाया l साध्वी जयंत प्रभा जी ने कहा आचार्य तुलसी का महत्वपूर्ण अवदान मानव को मानव ही नहीं महामानव बनाने का उपक्रम है l हम आचार्य तुलसी के आभारी हैं जिन्होंने हमें ज्ञानशाला के माध्यम से बच्चों में संस्कार भरने की प्रेरणा दी l
त्रिदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर में बच्चों ने जो सीखा उसे कहानी, कविता,एक्ट आदि के माध्यम से अपनी सराहनीय प्रस्तुति दी l कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला संयोजिका शांता भूरा ने किया l

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!