शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर दौरे पर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर, 23 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर गुरुवार को बीकानेर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री श्री दिलावर यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

श्री दिलावर रेल मार्ग द्वारा गुरुवार प्रातः 4:15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री दिलावर प्रातः 9 बजे रन फॉर रिवॉल्यूशन इन एजुकेशन को रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। प्रातः 10 बजे से हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, महारानी राजकीय उच्च बालिका माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार का निरीक्षण करेंगे। प्रातः 11:30 बजे शिक्षा निदेशालय में प्रारंभिक/ माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे शिक्षा विभाग मंत्रालय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। समारोह वेटरनरी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। श्री दिलावर सायं 5 बजे जिला परिषद में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और सायं 7 बजे भीलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!