शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर द्वारा संघ के अनेक जिला अध्यक्षों का मनोनयन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर द्वारा संघ के अनेक जिला अध्यक्षों का मनोनयन

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर द्वारा संघ के अनेक जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान, बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य द्वारा संघ के संविधान में शक्तियों का प्रयोग करते हुए
श्री अशोक बुरी (चौधरी) को जयपुर जिलाध्यक्ष,श्री अश्विनी कुमार दाधीच को जिलाध्यक्ष बून्दी,जगवीर कृष्णियाँ जिलाध्यक्ष, सीकर, पितराम शर्मा को जिलाध्यक्ष झुंझनू मनोनीत किया गया है।
इन सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि जिला कार्यकारिणी का गठन एवं ब्लॉक अध्यक्षों का मनोनयन एक सप्ताह में कर आदेश की प्रतियां प्रदेशाध्यक्ष को भिजवावे।
नवीन पदाधिकारियो को शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य, प्रदेश महामंत्री गिरिराज हर्ष, प्रदेश परामर्शक विष्णु दत पुरोहित एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नवरतन जोशी एवं राजेश पारीक ने बधाई दी है।

Categories:
error: Content is protected !!