शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन आदेश प्रसारित कर डीपीसी 31.08.2022 से पहले कर पदस्थापन देने की मांग

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन आदेश प्रसारित कर डीपीसी 31.08.2022 से पहले कर पदस्थापन देने की मांग

बीकानेर। शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ ने शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के पदों के पुनर्गठन आदेश प्रसारित कर डीपीसी 31.08.2022 से पहले कर पदस्थापन देने की मांग की है।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य एवं कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने मांग पत्र के द्वारा गौरव अग्रवाल निदेशक, माध्यमिक शिक्षा / प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर को लिखा है कि शिक्षा विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत पदों के पुर्नगठन किये जाने के संबंध में राज्य सरकार की स्वीकृति क्रमांक प.22 (6) शिक्षा-1 / 2022 जयपुर, दिनांक 25.07.2022 के तहत मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत नवीन केडर स्टेल्थ के पदों का आवंटन, वर्गीकरण पद वार एवं लेखा मद वार के आदेश जारी कर IFMS पर अद्यतन (Update) विभाग द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जिसके कारण डीपीसी का कार्य प्रभावित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि कार्मिक (क-2) विभाग के परिपत्र क्रमांक प.7 (3) कार्मिक / क-2 / 95 पार्ट जयपुर, दिनांक 21.06. 2022 के तहत वर्ष 2022-23 की रिक्तियों हेतु विभागीय पदौन्नति समिति बैठकों में अनुमति हेतु वांछित अनुभव में शिथिलन दिया गया है। इसमें राज्य सरकार ने स्पष्ट उल्लेख किया है कि “पदौन्नति हेतु वांछित अनुभव में यह शिथिलन दिनांक 31.08.2022 तक मान्य है। प्रशासनिक विभाग विभागीय पदौन्नति समिति के आयोजन की समस्त कार्यवाही दिनांक 31.08.2022 तक पूरी करना सुनिश्चित करें, उक्त तिथि के पश्चात आयोजित होने वाली डीपीसी में शिथिलन अनुज्ञेय नहीं है। इसी प्रकार कार्मिक विभाग के परिपत्र क्रमांक प.10 (1) कार्मिक / क-2 / 2022 दिनांक 26.07.2022 के तहत 2022-23 के लिए वर्ष में दो बार विभागीय पदौन्नति समिति की बैठक आयोजित करने की छूट प्रदान की गई है। इसमें भी नियमित डीपीसी 30 सितम्बर से पूर्व डीपीसी आयोजित हो जाने पर ही यह छूट प्रदान की गई है। अतः संगठन द्वारा शिक्षा निदेशक से मांग की है कि पदों का आवंटन पद वार / मद वार / कार्यालय वार कर IFMS पर Update की कार्यवाही 17.08.2022 तक सम्पन्न करा जावे।इसके पश्चात् निदेशालय स्तर पर संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी का कार्य 25.08.2022 तक सम्पन्न किया जाकर पदस्थापन आदेश प्रसारित किये जायें।
साथ ही संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा (समस्त मण्डल) स्तर कार्यालयों में सहायक प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ सहायक पदों की डीपीसी का कार्य 30.08.2022 तक सम्पन्न किया जाकर पदस्थापन आदेश प्रसारित करने के निर्देश प्रसारित किये जाएं। जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (समस्त जिला स्तर पर सहायक कर्मचारी पद से जमादार एवं कनिष्ठ सहायक पदों की डीपीसी का कार्य 31.08.2022 तक सम्पन्न किया जाकर पदस्थान आदेश जारी करने के निर्देश प्रसारित किये जायें। संगठन द्वारा उपर्युक्त मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही तत्काल की जाकर संगठन को अवगत करवाने का अनुरोध शिक्षानिदेशक से किया गया है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!