श्रमिकों का पलायन रोकने और आवागमन के लिए ऑनलाइन वेब पोर्टल की दी जानकारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर, 10 मई । रेड अलर्ट जनअनुशासन लॉकडाउन में श्रमिकों के आवागमन व श्रमिक वर्ग के पलायन को रोकने हेतु महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मंजू नैण गोदारा ने जूम एप्प के माध्यम से चर्चा की । उन्होंने बताया गया कि प्रत्येक उद्योग, निर्माण इकाई द्वारा अपने कार्मिकों एवं श्रमिकों को ट्रांजिट पास उपलब्ध करवाना होगा जो कि उद्योग में कार्य करने के समय प्रारंभ होने के 1 घंटे पहले तथा शिफ्ट खत्म होने के 1 घंटे बाद तक वैध होगा। यह व्यवस्था 12 मई से लागू होगी। ट्रांजिट पास की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। जिसमें प्रथम चरण में इकाई द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा, दूसरे चरण में वाहन का विवरण तथा तृतीय चरण में कार्मिक का विवरण भरना होगा। तीनों चरण के पश्चात एक आईडी जनरेट होगी। गोदारा ने राज्य सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन से अवगत कराते हुए श्रमिको के पलायन को रोकने हेतु ऑनलाइन वेब पोर्टल HTTP://COVIDINFO.RAJASTHAN.GOV.IN E-INTIMATION BY INDUSTRIES के बारे में भी जानकारी दी । ऑनलाइन चर्चा में बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, विनोद गोयल, सीए महेंद्र चूरा, एनडी व्यास,राजीव शर्मा के अलावा करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, खारा ग्रोथ सेंटर उद्योग संघ, नोखा उद्योग संघ ,नापासर उद्योग संघ तथा रानी बाजार उद्योग संघ के उद्यमियों ने हिस्सा लिया ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!