बीकानेर। श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. के संयुक्त तत्वाधान में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. सतपाल मेहरा, डॉ. भारती सांखला एवं एन.सी.सी. अधिकारी श्री फरसा राम चौधरी के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध लेखन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को जनमानस में फैलाने का कार्य किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नील गगन, द्वितीय स्थान हर्षिता सांखला, व तृतीय स्थान दीपक कोचर ने प्राप्त किया। महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह झाझड़िया ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के प्रति सजग रहकर समाज को जागरूक करने की सलाह दी। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, लेखन की सुंदरता व गति भी बढ़ती है। इस अवसर पर समस्त संकाय सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
Latest Posts
- अमन कला केंद्र ने मनाया संगीत भरा ‘दीपावली मिलन’ पार्षद विक्रम सिंह राजपुरोहित का किया सम्मान

- बीकानेर में AIBE-22 की निःशुल्क 15 दिवसीय क्लासेज शुरू, न्यायिक अधिकारी पंकज तिवारी ने किया शुभारंभ

- ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन का स्थापना दिवस समारोह 17 नवंबर को
- केशव दत्त आचार्य हादसा: पुलिस ने कब्जे में लिया नगर निगम का कचरा टिपर, अब चालक की गिरफ्तारी की मांग

- बीकानेर में विविध भारती का प्रसारण दोबारा शुरू करवाने की मांग, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन
Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


