श्री दुर्गादत्त भट्टड़ प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर नोखा में श्री कृष्ण बाल लीलाओं के रुप में जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्री दुर्गादत्त भट्टड़ प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर नोखा में श्री कृष्ण बाल लीलाओं के रुप में जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया

जिसमें बाल गोपाल प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल्यावस्था के विभिन्न रूपों जैसे माखन चोर, बाल लीला, मोर मुकुट बंशी के साथ बच्चों ने लड्डू गोपाल की झांकियों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 2 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के 70 भैया–बहिनों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया निर्णायक दल में प्रबंध समिति के सदस्य श्री रामूराम जी सियाग जयसिंह शेखवात व आदर्श विद्या मन्दिर के पूर्व छात्र व्यवसायी उमेश मोदी ,डॉक्टर रूपमराज दैया व व्यवसायी सागर शर्मा रहे उत्सव जयंती प्रमुख अरुणा पंचारिया ने बताया की कक्षा से प्रतियोगिता में कक्षा तृतीया ने प्रथम स्थान, कक्षा द्वितीया ने द्वितीय स्थान व कक्षा चतुर्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया छैलुदान चारण ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हमें उनके गुणों को धारण करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विश्व का कल्याण हो सकें। उनके श्रीमुख से प्रकट हुई श्रीमद्भगवद् गीता आज भी लोगों को कर्म का पाठ पढ़ा रही है।।

Categories:
error: Content is protected !!