श्री सिद्धा महिला समूह सेवा भारती ,जयपुर द्वारा आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर। श्री सिद्धा महिला समूह सेवा भारती ,जयपुर ने आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की, जिसमें किशोरी विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्हें विभिन्न एक्टिविटी करवाई । कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्या वंदना जी तथा समूह की कोऑर्डिनेटर डा कालरा को-कोऑर्डिनेटर डा दिव्या व सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं प्रार्थना से हुआ उसके बाद डा कुमुद जी का सुंदर गीत “इतनी शक्ति हमें देना दाता” के द्वारा संपूर्ण वातावरण महक गया। इसके बाद प्रो रोजी ने सभी बच्चों से जल,पक्षी एवं पर्यावरण पर चर्चा करते हुए परिंदा बांधने व पक्षियों को दाना- पानी देने का महत्व बताया । डॉ दिव्या वालिया ने एक मधुर कर्ण प्रिय गीत सभी बच्चों को सुना कर मंत्र मुग्ध कर दिया साथ ही एक एक्शन सॉन्ग बच्चों करवाया जिसमें सभी बच्चों ने आनंद लिया। डॉ प्रियल ने प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम बच्चों से करवाया जिसमें जीतने वाले को पाऱितोषिक कोऑर्डिनेटर डॉ राकेश कालरा एवं रोजी के द्वारा प्रदान किये गये । फिर गीत ” बम बम बोले मस्ती—” पर सभी झूमे।
डॉ कालरा एवं दिव्या ने सभी बच्चों से एक कहानी के माध्यम से
एक्टीविटी करवाई जिसमें सभी बच्चों ने भरपूर आनंद लिया । विद्यालय के प्रभारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, आखिर में सभी बच्चों को बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए वह परंडे बाहर गार्डन में बांधे गए। कार्यक्रम में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। विद्यालय के शिक्षक वर्ग एवं सुनील जी व प्रिया मेहता ने उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं संभाली।

Categories:
error: Content is protected !!