सरकारी टीचर पर नाबालिग स्टूडेंट के रेप-मर्डर का आरोप:टांके में मिला था छात्रा का शव, 11वीं क्लास में पढ़ती थी

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सरकारी टीचर पर नाबालिग स्टूडेंट के रेप-मर्डर का आरोप:टांके में मिला था छात्रा का शव, 11वीं क्लास में पढ़ती थी

बाड़मेर में सरकारी स्कूल के टीचर पर 11वीं क्लास की छात्रा से रेप करने और मर्डर करने का आरोप लगा है। जिल के बाखासर थाना इलाके में रविवार को छात्रा का शव टांके (वाटर टैंक) में मिला था। रविवार को शव को सेड़वा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

चौहटन डीएसपी सुखराम विश्नोई ने बताया- नाबालिग स्कूली छात्रा के परिजनों ने छात्रा के टीचर प्रहलाद राम (30) पर रेप और मर्डर का आरोप लगाया है। बाखासर थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले परिजन ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को परिवार के लोग एक शादी कार्यक्रम में गए थे।

पीछे से घर पर लड़की और उसकी बुजुर्ग दादी घर पर थे। शनिवार टीचर प्रहलाद राम घर में घुस आया और छात्रा को डरा धमकाकर रेप किया। फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने विरोध किया तो मर्डर कर शव को खेत में बने टांके में डाल दिया।

शादी समारोह से परिवार लौटा तो टांके में मिला शव

रविवार सुबह दादी जागी तो उसने पोती को घर में ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद पड़ोस में तलाश की लेकिन लड़की का पता नहीं लगा। माता पिता और परिवार के लोग शादी समारोह से लौटे तो लड़की का शव टांके में मिला। परिजनों ने शव को टांके से निकालकर पुलिस को बाखासर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर बाखासर पुलिस व चौहटन डीएसपी सुखराम विश्नोई मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेड़वा हॉस्पिटल की मॉचुरी में रखवाया है। पुलिस ने फिलहाल जांच शुरू कर दी है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि आरोपी टीचर उसी स्कूल में पढ़ाता है जिसमें छात्रा पढ़ रही थी। वारदात के बाद से टीचर फरार है। पुलिस ने पॉक्सो और मर्डर की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक परिजन बॉडी को पानी से निकाल चुके थे। फिलहाल सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!