सरहद के नहरी इलाके में सीमा पार से आया कबूतर:टैग लगे कबूतर को किसान ने पकड़ा, रामगढ़ पुलिस करेगी जांच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सरहद के नहरी इलाके में सीमा पार से आया कबूतर:टैग लगे कबूतर को किसान ने पकड़ा, रामगढ़ पुलिस करेगी जांच

जैसलमेर। नहरी इलाके में एक खेत में पकड़ा गया टैग लगा कबूतर। - Dainik Bhaskar

जैसलमेर। नहरी इलाके में एक खेत में पकड़ा गया टैग लगा कबूतर।

जैसलमेर के रामगढ़ इलाके के नहरी क्षेत्र में स्थित एक मुरब्बे (खेत) में टैग लगा कबूतर मिलने का मामला सामने आया है। कालरा माइनर के चक संख्या 15 में खेती कर रहे किसान हरी सिंह ने बताया कि उनके खेत में कबूतर आया, जिसके दोनों पंजों में टैग लगे हुए है। टैग लगे कबूतर की सूचना उन्होंने रामगढ़ पुलिस व वन विभाग को दी है।

अब रामगढ़ पुलिस टैग लगे कबूतर की जांच करेगी। कबूतर के दोनों पंजों में रिंग नुमा टैग लगे हैं। किसान को शक है कि ये कबूतर सीमा पार से आया है और इसके पंजों में टैग लगे होने से ये पालतू लग रहा है।

कबूतर के पंजों में लगा है टैग।

कबूतर के पंजों में लगा है टैग।

गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र में इस तरह के टैग लगे पक्षी मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। कभी बाज, कभी कबूतर तो कभी अन्य संदिग्ध पक्षी मिलते है जिनके पैरों में टैग लगे होते है। नहरी क्षेत्र में टैग लगा पक्षी मिलने का ये पहला मामला है। किसान हरी सिंह ने टैग लगे कबूतर की सूचना पुलिस व वन विभाग को दी है। अब रामगढ़ थाना पुलिस और वन विभाग कबूतर और उसके पंजों में लगे टैग की जांच करेंगे।

खेत में उड़कर आया कबूतर
किसान हरी सिंह ने बताया कि वो खेत में काम कर रहा था। उस दौरान एक कबूतर उसके खेत में दिखाई दिया। कबूतर के पंजों में पीले रंगों के टैग बंधे हैं। पंजों में पीले रंगों के टैग देखने पर किसान को कबूतर पर शक हुआ। किसान हरी सिंह ने कबूतर को पकड़ा और उसकी जांच करने पर दोनों पंजों में टैग लगे देखा। हरी सिंह ने आसपास के किसानों को भी दिखाया और रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। अब रामगढ़ पुलिस और वन विभाग दोनों ही कबूतर और उसके पंजों पर लगे टैग की जांच करेंगे।

Categories:
error: Content is protected !!