सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में तीन राजस्थानी युवा कवियों की शानदार प्रस्तुति रविवार को

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में तीन राजस्थानी युवा कवियों की शानदार प्रस्तुति रविवार को

https://twitter.com/TIN_NETWORK__/status/1809581206536630653?t=8htVPmQQx8CatrZ4lLD5Sw&s=19


बीकानेर।सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट बीकानेर के तत्वावधान रविवार 07 जुलाई को युवा कवियों के लिए समकालीन राजस्थानी युवा कविता के स्वर कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम प्रभारी साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी करेंगे तथा समारोह की मुख्य अतिथि कवयित्री मोनिका गोड़ होगी। स्वर्णकार ने बताया कि युवा कवियों की रचनाओं पर त्वरित टिप्पणी डाॅ.गौरीशंकर प्रजापत करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर में पहली बार राजस्थानी युवाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में युवा कवि पूनमचंद गोदारा, कवयित्री ज्योति स्वामी एवं आरती छंगाणी राजस्थानी काव्य पाठ करेंगे।
इस पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के सहयोगी अब्दुल शकूर सिसोदिया अध्यक्ष बागेश्वरी साहित्य एवं कला संस्थान होंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार को राजकीय संग्रहालय परिसर स्थित सादूल राजस्थानी रिसर्च इंस्टीट्यूट के सभागार में सुबह सवा दस बजे कार्यक्रम का आयोजित होगा।

[metaslider id=”83227″]
Categories:
error: Content is protected !!