सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ (राष्ट्रीय) का दो दिवसीय चिंतन शिविर सोमवार को रांची के निकट जोन्हा में संपन्न हुआ। चिंतन बैठक की अध्यक्षता महासंघ के केंद्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने की। उन्होंने सबके सहयोग से महासंघ लगातार समाज के लिए रचनात्मक कार्य कर रहा है। आगे भी इसे देश के विभिन्न प्रांतों में विस्तारित किया जायेगा।
महासंघ के गतिविधियों एवम किए जा रहे कार्यों को दो दिवसीय कार्यक्रम संयोजक सह संगठन महामंत्री चंदन कुमार मिश्र ने विस्तार से सभा के बीच रखा।
शिविर में महासंघ ने समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और महत्वपूर्ण निर्णय लिए। महासंघ ने निर्णय लिया है कि आगामी दिसंबर महीने तक संगठन का विस्तार छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में किया जाएगा। इन राज्यों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। महासंघ इन राज्यों में शाकद्वीपीय परिवार का सर्वेक्षण कराएगा। समाज के जरूरतमंद मेधावी छात्र, छात्राओं का भी सर्वेक्षण होगा। महासंघ एक विशेष कोष का गठन करेगा, जिसमें ऐसे छात्र – छात्राओं को सहायता प्रदान करेगा। कोष संग्रह के लिए चेन्नई महासंघ के अध्यक्ष किशोर कुमार और प्रदेश कोषाध्यक्ष को अधिकृत किया गया है। शिविर के पहले दिन रविवार को सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गोपाल पाठक ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संस्था को समाज के युवा और जरूरतमंद लोगों के लिए सहयोगात्मक कार्य करना होगा। समापन के मुख्य वक्ता पूर्व आई जी मनोज कुमार मिश्र ने संगठन को गरीबों और जरूरतमंदों के लिए सहायता करने की अपील की।
महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य श्री कृष्ण को बिहार, स्वामी दिव्यज्ञान को झारखंड, किशोर शर्मा को तमिलनाडु, आर के शर्मा को राजस्थान, चतुर्भुज शर्मा और आचार्य आशीष कुमार नायक को ओडिशा, राजेंद्र कुमार शर्मा को छत्तीसगढ़, चंपालाल शर्मा हठीला को कर्नाटक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दो दिवसीय चिंतन शिविर में महासंघ के संरक्षक मंडल के सदस्य पूर्व जज देवेंद्र पाठक, पूर्व आईएएस नागेंद्र पाठक, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानवर्धन मिश्र, केंद्रीय पदाधिकारी आचार्य श्री कृष्ण, स्वामी दिव्यज्ञान, आर के शर्मा, राजेंद्र शर्मा, चंपालाल शर्मा, किशोर शर्मा, शेखर आचार्य, आचार्य आशीष नायक, डॉक्टर प्रमोद मिश्र, श्रद्धानंद पाठक और प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र ने विचार रखा। सभी वक्ताओं ने समाज के लिए बेहतर काम करने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन महासंघ के झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष संजीव मिश्र ने किया। इस चिंतन शिविर में आठ प्रांतों के 40 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!