साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2025 के लिए पुस्तकें आमंत्रित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

नई दिल्ली 3 मई 2025।साहित्य अकादेमी ने वर्ष 2025 के साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार के लिए भारतीय अनुवादकों, उनके शुभचिंतकों और प्रकाशकों से अपने द्वारा मान्यताप्रदत्त सभी 24 भारतीय भाषाओं में अनूदित पुस्तकें आमंत्रित की हैं । पुरस्कार के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (अर्थात् 1 जनवरी 2019 और 31 दिसंबर 2023 के बीच) में पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक पुस्तक की 1 प्रति के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार नियम देखें, जो अकादेमी की वेबसाइट www.sahitya-akademi.gov.in पर उपलब्ध हैं।

ज्ञात हो कि साहित्य अकादेमी अपने द्वारा मान्यताप्रदत्त 24 भारतीय भाषाओं में से प्रत्येक भाषा में 1989 से साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार प्रदान कर रही है। असमिया, बाङ्‌ला, बोडो, डोगरी, अंग्रेज़ी, गुजराती, हिंदी, कन्नड, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयाळम्, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, ओड़िआ, पंजाबी, राजस्थानी, संस्कृत, संताली, सिंधी, तमिळ, तेलुगु तथा उर्दू में भारतीय अनुवादकों द्वारा अनूदित श्रेष्ठ कृतियों को प्रतिवर्ष साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार प्रदान किया जाता है। ये पुरस्कार एक भव्य समारोह में प्रदान किए जाते हैं, जिसमें प्रत्येक पुरस्कार विजेता को 50,000/- रुपये की राशि और एक ताम्रफलक प्रदान किए जाते हैं।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!