सीसुब राजस्थान फ्रंटियर महानिरीक्षक का जैसलमेर सीमावर्ती क्षेत्र का तीन दिवसीय दौरा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


जैसलमेर, 30 मई । सीमा सुरक्षा बल राजस्थान फं्रटियर महानिरीक्षक पंकज गूमर ने जिला जैसलमेर से लगती भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का तीन दिवसीय अधिकारिक दौरा कर सीमा सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। 27 से 29 मई तक दौरे के दौरान सर्वप्रथम जैसलमेर आगमन पर सेक्टर जैसलमेर उत्तर के उप महानिरीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गूमर का स्वागत किया गया।
तदोपरांत, महानिरीक्षक गूमर ने उपस्थित अधिकारियों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा एवं ऑपरेशनल संबंधी विषयों पर चर्चा करते हुए उपस्थित सीमा प्रहरियों से मुलाकात कर कोरोना महामारी के बारे में जानकारी साझा की। इसी दौरान महानिरीक्षक द्वारा जैसलमेर क्षेत्र से लगती भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न सीमा चौकियों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही सीमा चौकी पर नवनिर्मित प्रहरी आवास का उद्घाटन किया। इस दौरान गूमर ने सैनिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सीमा पर तमाम विषम व कठोर परिस्थितियों में अपने कत्र्तव्य का पालन कर रहे समस्त सीमा प्रहरियों की हौसला आफजाई की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल देश की प्रथम रक्षा पंक्ति है, जो सीमा पर पड़ोसी देश के हर खतरे का सर्वप्रथम सामना करता है। इस दौरान उन्होंने सीमा पर निगरानी हेतु अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!