NATIONAL NEWS

सूर्य ग्रहण 2023 की हो गई शुरुआत, क्या भारत में आएगा नजर? जानें टाइमिंग से लेकर सभी सवालों के जवाब

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सूर्य ग्रहण 2023 की हो गई शुरुआत, क्या भारत में आएगा नजर? जानें टाइमिंग से लेकर सभी सवालों के जवाब

Surya Grahan 2023: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगा और आज ही मध्य रात्रि के बाद 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके बावजूद लोगों का उत्साह चरम पर है।

नई दिल्ली: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग चुका है। इसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। सबसे साफ नजारा उत्तरी अमेरिका में देखा गया है। इस दौरान सूरज रिंग ऑफ फॉयर की तरह नजर आया। जब ग्रहण अपने चरम पर होता है तो चंद्रमा की परछाई सूर्य को ऐसे ढंक लेती है कि उसका बाहरी हिस्सा किसी अंगूठी की तरह नजर आता है। इसे ही रिंग ऑफ फॉयर कहा जाता है। इस सूर्य ग्रहण को लेकर खगोल वैज्ञानिकों से लेकर अंतरिक्ष में रूचि रखने वाले आम नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है। लेकिन, इस बार यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आ रहा है।

Surya Grahan Live
सूर्य ग्रहण की ताजा खबर

सूर्य ग्रहण का समय जानें

भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण रात 8.34 बजे से शुरू हुआ है और रात को ही 2.24 पर खत्म होगा। यह सूर्य ग्रहण लगभग छह घंटे चलेगा। इस दौरान लोग सूर्य पर पड़ने वाली ग्रहण की छाया को धीरे-धीरे बढ़ते और कम होते देख सकेंगे। हालांकि, सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि ग्रहण को देखते समय खास चश्में का प्रयोग करें।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसे पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर के क्षेत्रों में आसानी से देखा जा सकेगा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इसके लिए काफी तैयारी की है। लोगों की रूचि को देखते हुए इसे बड़े पैमाने पर दिखाया जाएगा।

कैसा दिखेगा सूर्य ग्रहण

इस बार का सूर्य ग्रहण काफी अनोखा है। इस दौरान सूर्य एक रिंग ऑफ फॉयर की तरह नजर आएगा। इस ग्रहण में सूर्य, चन्द्रमा और बुध का संयोग बन रहा है। सौर मंडल में लगने वाली ग्रहण की घटना भले ही खगोलीय हो, लेकिन ज्योतिष के हिसाब से भी इसके लाभ और हानि का दूरगामी परिणाम होता है।

सूर्य ग्रहण को कहां देखें

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य ग्रहण के लाइव टेलीकॉस्ट की व्यवस्था की है। इसे नासा की 2023 Annular Solar Eclipse Broadcast वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!