सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को लेकर रालोपा ने किया विरोध प्रदर्शन, युवाओं का फूटा गुस्सा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

सेना भर्ती की मांग को लेकर आज युवाओं ने रालोपा के बैनर तले रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। जिसके बाद ज्ञापन सौंपा गया। गांधी पार्क से हाथों में तिरंगा लिए सेना भर्ती की मांग को लेकर जिला कलक्टर कार्यालय के आगे पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिला प्रशासन को इस सम्बंध में ज्ञापन दिया गया और केन्द्र सरकार से सेना भर्ती की मांग की गयी । इस सम्बंध में रालोपा के विवेक माचरा ने बताया कि बीकानेर सहित पूरे संभाग के युवा सेना भर्ती का इंतजार कर रहे है। लम्बे समय से इसकी मांग की जा रही है लेकिन केन्द्र सरकार मांगो पर सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं दानाराम घिंटाला ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा अग्निवीर नाम से जो नई नीति लाई गयी है। इससे आने वाले समय में 17 से 21 वर्ष के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।

Categories:
error: Content is protected !!