सेवानिवृत बैंकर की बैठक में लिये निर्णय..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन, बीकानेर यूनिट की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आज शिव मंदिर सभागार जेएनवी में भूदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचंारिया ने अजमेर यूनिट के साथ संपन्न बैठक के बारे में बताया तथा कहा कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में अजमेर यूनिट के अलावा मुंबई, दिल्ली, श्रीगंगानगर, जोधपुर यूनिट सहित अन्य यूनिट से संपर्क किया गया व उदयपुर, भीलवाड़ा, जैसलमेर यूनिट से संपर्क जारी है । बैठक में 26 अक्टूबर को बीकानेर में होने वाले त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिनिधियों के आवास व भोजन व्यवस्था के साथ अन्य विषयों ंपर भी चर्चा की गई । इस अवसर पर एक स्मारिका प्रकाशन भी किया जाएगा । स्मारिका प्रकाशन हेतु समिति का गठन भी किया गया जिसमें वाई के शर्मा-योगी, एमएमएल पुरोहित, आर के श्रीमाली, एस एल टेलर, सैयद मुश्ताक अली, माणक चंद सुथार, सी के शर्मा व जे पी वर्मा को शामिल किया गया । बैठक में राज्य यूनिट को पुनः सक्रिय करने पर भी चर्चा की गई । कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा न्यूनतम 2100-2100 रू इस अधिवेशन हेतु अर्थ सहयोग देने की स्वीकृति भी दी गई । बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल पंचारिया, बीकानेर यूनिट अध्यक्ष भूदेव शर्मा, सचिव आर के शर्मा, वाई के शर्मा-योगी, आर के श्रीमाली, चन्द्र शेखर आचार्य, रवि राजवंशी, सी के शर्मा, एस एल टेलर, नलिन सारवाल, डी एल भटेजा, राजेश्वर लाल सुथार, सैयद मुश्ताक अली, मांगी लाल सेवग, एस एस जोशी, सुरेश शर्मा, एमएमएल पुरोहित, जे पी वर्मा-गुल्लु, जेठाराम चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे ।

Categories:
error: Content is protected !!