स्कूल संचालक के बेटे के साथ मारपीट मामले में
एएसआई भगवती दान चारण होंगे सस्पेंड एवं अन्य दोषी होंगे एपीओ: मामले की होगी निष्पक्ष जांच

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

स्कूल संचालक के बेटे के साथ मारपीट मामले में
एएसआई भगवती दान चारण होंगे सस्पेंड एवं अन्य दोषी होंगे एपीओ: मामले की होगी निष्पक्ष जांच
बीकानेर। गंगा शहर के स्कूल संचालक के बेटे के साथ मारपीट करने के मामले में निजी स्कूल संचालकों के लामबंद होने के बाद डीजीपी ने कड़ा एक्शन लिया है।मामले की लपटें जयपुर तक पहुंची तथा स्कूल शिक्षा परिवार द्वारा इस मामले की शिकायत डीजीपी तक को की गई।
स्कूल शिक्षा परिवार के अनिल शर्मा के अनुसार इस मामले में संपूर्ण राजस्थान के निजी स्कूलों के संचालक एकजुट होकर पुलिस की दादागिरी के खिलाफ उतर आए थे। एक्शन लेते हुए गंगाशहर थाने के एएसआई भगवती दान को सस्पेंड करने तथा अन्य दोषियों को एपीओ करने का निर्णय लिया गया है इसके साथ ही डीजीपी ने मामले की निष्पक्ष जांच करने का भी आश्वासन स्कूल शिक्षा परिवार को दिया है। साथ ही मामले में टीसी मांगने वाले गोविंद सोनी के खिलाफ धारा 108 के तहत पाबंद करते हुए कार्यवाही करने की भी बात कही गई है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को अवकाश के दिन टीसी देने को लेकर गंगा शहर के शांति इंग्लिश एकेडमी स्कूल के संचालक के बेटे के साथ गंगा शहर पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई थी जिस की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल होने के बाद प्राइवेट स्कूल संचालक आक्रोश में थे।स्कूल संचालकों की मांग थी कि शांति इंग्लिश एकेडमी स्कूल के संचालक के बेटे के साथ अभद्रता करने वाले एएसआई के खिलाफ उचित कार्रवाई की जावे। इसको लेकर स्कूल संचालक ने एसपी को ज्ञापन भी दिया था। रात को स्कूल संचालक गंगाशहर थाने के बाहर धरने पर भी बैठे थे। स्कूल संचालकों की मांग थी कि अभ्रदता करते हुए इस तरीके से मारपीट करने वाले एएसआई को निलंबित किया जावे।
ज्ञात रहे की मोहर्रम के अवकाश के दिन एक परिजन टीसी लेने स्कूल गए तो स्कूल संचालक ने छुट्टी का हवाला देते हुए कल आने को कहा था। जिसके बाद परिजन ने पुलिस लाने की धमकी दी और बाद में एएसआई को बुलाया। जिसने शांति इंग्लिश एकेडमी के संचालक के बेटे के साथ मारपीट की और थाने ले गया।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!