स्नातक प्रथम वर्ष ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने व जन आधार की अनिवार्यता समाप्त करने की माँग को लेकर एनएसयूआई ने आयुक्त उच्च शिक्षा के नाम भेजा ज्ञापन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। एनएसयूआई के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामनिवास कुकणा एवं छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णकुमार गोदारा के नेतृत्व में स्नातक प्रथम वर्ष के ऑनलाइन आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाने व जन आधार की अनिवार्यता समाप्त करने की माँग को लेकर राजकीय डूंगर महाविद्यालय के प्राचार्य को आयुक्त उच्च शिक्षा के नाम ज्ञापन सौंपा
एनएसयूआई के पूर्व ज़िलाध्यक्ष रामनिवास कुकणा ने कहा की प्रदेश में चल रही स्नातक प्रथम वर्ष की ऑनलाइन प्रक्रिया में जन आधार की अनिवार्यता के कारण हज़ारों विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे है क्योंकि कुछ छात्र-छात्राओं के जन आधार कार्ड बना हुआ नहीं है व जिनके जन आधार बना हुआ है उनके नम्बरों पर ओटीपी नहीं आने के कारण ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे है,इसलिए विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए तत्काल जन आधार की अनिवार्यता समाप्त की जाए
छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्णकुमार गोदारा ने कहा की तकनीकी ख़ामियों व जाति प्रणाम पत्र नहीं बनने के कारण स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रदेश के हज़ारों विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे है इसलिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 20 दिवस आगे बढ़ाया जा सके
इस अवसर पर सुनिल जाखड़,प्रहलाद सुथार,देवाशीष कौशिक,प्रध्युमन जाखड़,राधाकिशन साय्यच,प्रदीप चौधरी,मोहत चारण,राकेश चागरा,करण गहलोत,कुलदीप,विकास परिहार,जयपल चौधरी,आर्व चौधरी,महावीर आदि उपस्थित थे।

Categories:
error: Content is protected !!