स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति द्वारा टाउन हॉल में गायन प्रतियोगिता आयोजित

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। स्वर श्रृंगार कला केन्द्र समिति द्वारा रविवार, १ अक्टूबर को टाऊन हॉल में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई । समिति अध्यक्ष श्री पूनम मोदी द्वारा जानकारी दी गई कि सरखी संस्कार म्यूजिक व आर्ट ग्रुप द्वारा इस आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया। ग्रुप को संस्थापक श्रीमती सन्ध्या द्विवेदी के अनुसार इस प्रतियोगिता में गोल्डन वॉयस ऑफ बीकानेर का खिताब प्रथम शर्मा ने प्राप्त किया। वर्ग I ( आयु 15-30 वर्ष) में प्रथम स्थान प्रथम शर्मा द्वितीय स्थान मोगेज पुरोहित व तृतीय स्थान नितिन जोशी ने प्राप्त किया। वर्ग II (आयु 31-30, में प्रथम स्थान रेनु वर्मा द्वितीय स्थान शालू सैन व तृतीय स्थान राजेन्द्र कु. धारु ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय इंगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी. पी. सिंह व विशिष्ट अतिथि महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमती मेघा रजन रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में दीप्ति श्रीवास्तव, सीमा सैनी, अंजलि मित्तल, नीत सक्सेना, ज्योति गौड, नन्दा वर्मा आदि ने अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर श्री बनवारी शर्मा, श्री राजीव मितल, डॉ. बी. एस. राठौड़, डॉ. मीरा श्रीवास्तव, डॉ. शमिन्द्र सक्सेना, डॉ. गजेन्द्र वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपास्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!