स्वामी आरएन ग्लोबल हायर सेकेंडरी स्कूल, करणी नगर के विद्यार्थियों का सुयश…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

10th एवं 12th में सीबीएसई परीक्षा परिणाम में स्वामी आरएन के विद्यार्थियों की धूम

12वी के 97% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

बीकानेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्थित स्वामी आरएन ग्लोबल हायर सेकेंडरी स्कूल, करणी नगर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी मेहनत की छाप अंकित की है। विद्यालय की छात्रा हर्षिता अग्रवाल ने 95.60% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 93.60% अंक के याशिका गोगना साथ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है 92.60% अंकों के साथ सचिन चौधरी तृतीय स्थान पर हैं। प्रियानी माथुर ने 91.20% ने स्थान चतुर्थ व भूमिका राठौड, नियति बिश्नोई ने 90.80% पाचवां स्थान हासिल किया। 90.60% अविका बेनिवाल, भूमि तवर और रूपेश मूदगल ने भी 90% अंक हासिल किये।

विद्यालय की छात्रा हर्षिता अग्रवाल रसायन विज्ञान 100% अंक प्राप्त कर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है।

10वी बोर्ड में 5 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक जबकि 23 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। हर्षिता सोनी ने 97.20% अंक, ईशान सोनी 97.20% ईतिशा तंवर ने 95.80% व दीक्षा शेखावत ने 95.20%, गौरव बिश्नोई ने 95% अंक प्राप्त किए। 4 विद्यार्थियों ने सूचना प्रौद्यागिकी विषय में 100% अंक प्राप्त किए।

विद्यालय में इस उपलब्धि पर हर्ष का माहौल है। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने अध्यापकों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यालय प्रशासन तथा विद्यालय के शिक्षकों के निरंतर प्रयास को दिया। स्वामी आरएन की बिन्दू बिश्नोई व हरि प्रसाद वर्मा ने सफल विद्यार्थियों को विद्यालय परंपरा के अनुसार 100% रिजल्ट रखने की परंपरा का निरंतर निर्वहन करने के लिए बधाई प्रदान की एवं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षको ने विद्यार्थियों का माला पहनकर तथा मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। अभिभावकों का उत्साह भी देखते ही बनता था

Categories:
error: Content is protected !!