NATIONAL NEWS

स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर की चर्चा,राज्यपाल श्री मिश्र ने स्वामी रामभद्राचार्य से रामकथा सुनी

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

जयपुर/बीकानेर, 26 नवंबर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को बीकानेर में 108 कुंडीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ में भाग लिया। बाद में उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से रामकथा भी सुनी।

श्री मिश्र ने कहा कि राम कथा जीवन का आलोक है। उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को महान संत बताते हुए कहा कि राम कथा को वह अपने मुख से व्याख्यायित करते हैं तो अमृत झरता है। उन्होंने रामभद्राचार्य जी को इस दौर का मनीषी, राम कथा मर्मज्ञ बताते हुए उनके तप और त्याग को अनुकरणीय बताया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कोई एक घंटे तक तन्मयता से रामकथा सुनी। इससे पहले उन्होंने स्वामी श्री रामभद्राचार्य से अध्यात्म की भारतीय संस्कृति पर भी चर्चा की।

इससे पहले रविवार को राज्यपाल श्री मिश्र के बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट पर संभागीय आयुक्त श्रीमती उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम सहित अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!