स्वास्थ्य परिचर्चा के जरिए महिलाओं को किया जागरूक

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”83227″]


जयपुर। महिलाओं में इन दिनों बढ़रहे न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए लालकोठी स्थित एसआरके मैक्स हॉस्पिटल में वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में न्यूरोलॉजी एवं यूरोलॉजी की स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित की गई। परिचर्चा में वूमेन एंपावरमेंट संस्थान से जुड़ी सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वूमेंस एंपावरमेंट एंड वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुशीला सारस्वत ने बताया कि आयोजित की गई स्वास्थ्य परिचर्चा में एंजायटी और डिप्रेशन जैसी बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं ने चिकित्सा विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे और डॉ अरुण अग्रवाल, डॉ राकेश शर्मा और डॉ सुभाष बैरवा ने सभी महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित पूछे गए सवालो के जवाब बहुत ही बेहतरीन तरीके से दिए। बीमारी से पहले रखने वाली सावधानियां और उनसे बचाव के उपाय भी बताए। परिचर्चा में संस्था की अध्यक्ष सुशीला सारस्वत उपाध्क्ष रेखा बंजारा, सुनीता सैनी, निर्मला सोनी, लेना शर्मा, विनी जैन, मीरा अग्रवाल, दीप्ति मरोता, शोभा सिंह आदि महिलाएं मौजूद रही। अंत में अस्पताल प्रबंधन की तरफ से सभी महिलाओं को पौधे प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!