हनी ट्रैप के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार:ज्वेलर को बकाया रकम देने के लिए घर बुलाया और अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

हनी ट्रैप के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार:ज्वेलर को बकाया रकम देने के लिए घर बुलाया और अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

हनीट्रैप के जरिए एक ज्वेलर को ब्लैकमेल करने के मामले में प्रागपुरा पुलिस ने एक महिला समेत 2 जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 10 हजार रूपए भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी कमलेश देवी और गजनंद यादव प्रागपुरा इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि ज्वेलर ने मामला दर्ज कराया था कि आरोपी महिला कमलेश देवी उसकी दुकान पर आकर सोने-चांदी का सामान खरीदकर ले जाती थी। दिसंबर माह में कमलेश उसके पास आई और सोने को अंगूठी खरीदी। उसने 17 हजार रूपए दिए और बाकी रुपए बाद में देने की कही। बाद में 11 जनवरी को उसने फोन कर बकाया रूपए देने के लिए घर बुलाया, जिस पर वह नहीं गया। इसके बाद 12 जनवरी को उसने दुबारा घर आकर बकाया रूपए ले जाने के लिए फोन किया। इस पर उसके घर चला गया। कमरे में जाते ही कमलेश ने उसके मुंह पर एक कपड़ा डाल दिया, जिससे वह अर्धचेतन अवस्था में आ गया। इसके बाद गजानंद यादव ने उसके कपड़े उतार दिए और उसके नग्न अवस्था में वीडियो बना लिए।

इसके बाद आरोपियों ने विडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग – अलग किश्तों में लाखो रुपए ऐंठ लिए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 1 लाख 10 हजार रूपए बरामद किए है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!