हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर
बजरंग धोरा धाम मे सेवाभावी जनो का सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। श्री बजरंग धोरा धाम में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य मेला भरा।
बजरंग धोरा मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को बूंदी के प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया गया।
इस अवसर श्री बजरंग धोरा विकास समिति के अध्यक्ष आशीष दाधीच ने बताया कि कोरोना काल मे रहे
सेवा भावि कुणाल कोचर , अनिल पाहूजा, पुनित ढाल एवं शांति देवी चौहान का मंदिर का प्रतीक मोमेंटो, दुपट्टा एवं माला पहनाकर इनका सम्मान किया। इस अवसर पर आशिष दाधीच ने मानव सेवा को ही सर्वोपरि बताया।

Categories:
error: Content is protected !!