बीकानेर। हिमालय परिवार बीकानेर यूनिट ने होली मिलन समारोह प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. सुषमा बिस्सा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । सचिव आर के शर्मा ने बताया कि मोहन नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम में गीतों की प्रस्तुतियां दी तथा कविता पाठ किया । इसके अलावा गत सिंधु दर्शन यात्रा के अनुभव साझा किये । तीन बार कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले रमाकांत शर्मा ने अपनी मोटर साइकिल से महाकुंभ स्नान करने के साथ यात्रा वृतांत उपस्थितों से साझा किया । कार्यक्रम में 29वीं सिंधु दर्शन यात्रा की जानकारी अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने दी । उन्होने बताया कि 18 जून को बीकानेर से रेल द्वारा कुरूक्षेत्र की यात्रा की जाएगी । 19 जून को कुरूक्षेत्र भ्रमण के बाद रात्रि को मनाली की बस यात्रा की जाएगी । भ्रमण करते हुए दल के सदस्य 23 से 28 तक लेह में सिंधु दर्शन कार्यक्रम में शामिल होगें । वापसी में कारगिल वॉर मेमोरियल, खारदूंगला पास होते हुए श्रीनगर भ्रमण करते हुए जम्मू पहुंच कर यात्रा संपन्न होगी
Latest Posts
- नवरात्र के पावन अवसर पर टीम आवर फॉर नेशन का स्वच्छता अभियान, एक घंटे में संवारा पूरा पार्क

- कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
- जीएसटी में प्रस्तावित सुधारों के क्रियान्वयन से ही बनेगा व्यापार आसान

- पंचायत राज चुनाव को लेकर पाली में सक्रिय हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह

- बीकाणा वीरा ने फिर सजाया “खुशियों का बाजार 4.0 ” — जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


