1गोल्ड और3रजत जितने पर DIG,BSF पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ का रोटरी आध्या द्वारा स्वागत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

1 गोल्ड और 3 रजत जितने पर DIG,BSF पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ का रोटरी आध्या द्वारा स्वागत

https://youtu.be/nn7xJ-ctBpQ


बीकानेर । बीएसएफ बीकानेर सेक्टर के डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह जी राठौड़ ने नीदरलैंड के रोटेरेडम मेआयोजित वर्ल्ड पुलिस खेल टूर्नामेंट मे भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्फ में विजय श्री का परचम फहराया है । पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने एक गोल्ड मेडल और तीन रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है । श्री राठौर ने यह पदक गोल्फ स्पोर्ट्स में जीते हैं । 22 जुलाई से 31 जुलाई तक नीदरलैंड के रोटेरेडम में आयोजित इस टूर्नामेंट में दुनिया के 10,000 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लिया । आज राठौड़ के दिल्ली से बीकानेर पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया । बीकानेर पहुंचने पर बीकानेर रोटरी क्लब आध्या की तरफ से सेक्टर हेड क्वार्टर बीएसएफ पर उनका स्वागत किया गया। इसी अवसर पर बीकानेर रोटरी क्लब आध्या की अध्यक्ष भारती गहलोत, सचिव दीपिका चौधरी, रोटेरियन निशिता सुराणा उपस्थित रहे। वही सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय पर एक समारोह आयोजित कर डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह का सम्मान किया गया । इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह जी ने उपस्थित सभी बीएसएफ के जवानों और आला अधिकारियों को संबोधित किया । डीआईजी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि हर 2 साल में यह टूर्नामेंट का आयोजन होता है जिसमें देश के पुलिस विभाग और फायर विभाग के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेते हैं उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैंने भारत का प्रतिनिधित्व कर यह पदक जीते हैं । पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि अब तक उन्होंने 7 विश्व पुलिस गेम्स में हिस्सा लेते हुए कुल 17 पदक जीते है वर्तमान में पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ बीकानेर में बीएसएफ डीआईजी के पद पर पदस्थापित है । राठौर बीएसएफ के सहायक कमांडेंट (सीधी भर्ती) 1987 के 12वें बैंच के अधिकारी हैं । राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह ने अपनी सर्विस के दौरान राठौर बीएसएफ के कठिन इलाकों जैसे नागालैंड, आसाम, पंजाब, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और गुजरात में खतरनाक जगहों पर ड्यूटी कर चुके हैं। शानदार गोल्फ प्लेयर भी है राठौर एक बेहतर गोल्फर के साथ बॉस्केटबॉल के भी प्लेयर रह चुके हैं। उनके इस अंतरराष्ट्रीय जीत पर बीकानेर वासियों में खुशी का माहौल है उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है और जगह जगह नपर उनका सम्मान किया जा रहा है ।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!