गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकता द्वारा 105 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


चयनित मेधावी विद्यार्थियों का विशेष “समाजभूषण छोगमल चोपड़ा मेधावी सम्मान”
कोलकाता से समागत प्रतिष्ठित केरियर गाइड नीता नाहटा केरियर गाइडेंस व व्यक्तित्व निर्माण मार्गदर्शन

गंगाशहर।गंगाशहर नागरिक परिषद्, कोलकता द्वारा दिनांक 21अगस्त, 2026, को दोपहर 02.30 बजे टी.एम. ऑडिटोरियम में गंगाशहर क्षेत्र के होनहार प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। परिषद् की गंगाशहर समिति के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने बताया कि प्रतिभा सम्मान हेतु 105 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
परिषद् के मंत्री मनीष सेठिया ने बताया कि विगत सत्र सन् 2025-26 की माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा में 85 प्रतिशत तथा स्नातक व स्नातकोतर स्तर की परीक्षा में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थी शामिल होंगे। सेठिया ने बताया कि इसके साथ ही CA CS ICWA MBBS LLB MS MD MBA MCA BE ME IAS IRS IPS IIT IIM या इसके समान किसी भी प्रोफेशनल काॅर्स में विगत सत्र सन् 2025-26 में विद्यार्थी ने प्रवेश या फाइनल में सफलता अर्जित करने वाले गंगाशहर निवासी व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
बच्छराज रांका ने बताया कि खेल-कूद, सांस्कृतिक, विज्ञान तथा किसी समकक्ष विधा में राज्य, राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की हो, उन व्यक्तियों का भी इस अवसर पर सम्मान किया जायेगा।

समाजभूषण छोगमल चोपड़ा मेधावी सम्मान
परिषद् के सुशील चौपड़ा ने बताया कि इस परिषद् की गंगाशहर क्षेत्र में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को विशेष पहचान देने के उद्देश्य से “विशेष मेधावी सम्मान” प्रदान किया जाएगा। यह विशेष मेधावी सम्मान – 2026 समाजभूषण छोगमल चोपड़ा के नाम से उनके परिवार के सौजन्य से प्रदान किया जाएगा। आयोजन प्रभारी भैरूंदान सेठिया ने बताया कि इसके अन्तर्गत पूरे गंगाशहर क्षेत्र के सम्पूर्ण आवेदनों में व माध्यमिक स्तर के अलग-अलग विद्यार्थियों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर गंगाशहर स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले उच्च माध्यमिक स्तर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र के साथ क्रमशः 11,000/ 7,100/ व 5,100/ राशि एवं माध्यमिक स्तर के प्रतिभावान विद्यार्थियों को 7,100/ 5,100/ व 3,100/ भी प्रदान की जायेगी। यदि किसी पुरस्कार श्रेणी में एक से अधिक विद्यार्थी समान अंक अथवा समान स्थान के पात्र होते हैं, तो पुरस्कारों की संख्या अधिकतम तीन ही रहेगी। परिषद् के अध्यक्ष प्रदीप चौपड़ा ने ऐसी स्थिति में Top 3 विद्यार्थियों के चयन एवं पुरस्कार वितरण के सम्बन्ध में अन्तिम निर्णय गंगाशहर नागरिक परिषद् प्रबंध समिति एवं दानदाता परिवार द्वारा संयुक्त रूप से लिया जाएगा। यह सम्मान आने वाले वर्षों में परिषद् की एक प्रतिष्ठित परम्परा बनेगा तथा हमारे बच्चों को और ऊँचे लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

केरियर गाइडेंस एवं व्यक्तित्व निर्माण मार्ग दर्शन
महेंद्र चौपड़ा ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर कोलकाता से समागत केरियर गाइड नीता नाहटा युवाओं को उनकी क्षमताओं, रुचियों एवं व्यक्तित्व के अनुरूप अपने करियर की दिशा निर्धारित करने और अपनी सफल करियर यात्रा स्वयं तैयार करने के लिए प्रेरित करेगी। सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर सी.ए. नीता नाहटा एक प्रतिष्ठित करियर गाइड हैं, जिन्हें प्रशिक्षण एवं करियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में पोस्ट-क्वालिफिकेशन 18 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। वे देशव्यापी करियर मार्गदर्शन संस्था Career DNA की सह-संस्थापक हैं।
पिछले 13 वर्षों में Career DNA ने 1,00,000 से अधिक विद्यार्थियों को उनके करियर लक्ष्यों को प्राप्त करने में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया है।
श्रीमती नाहटा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), XLRI, CIMA तथा J.D. Birla Institute of Management जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में फैकल्टी के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुकी हैं। उन्होंने CA अभ्यर्थियों, कॉलेज स्नातकों एवं हाई-स्कूल विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है तथा अनेक विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक एवं करियर संबंधी सपनों को साकार करने में सक्षम बनाया है।
करियर मार्गदर्शन के साथ-साथ सुश्री नाहटा एक प्रमाणित ग्राफोलॉजिस्ट (हस्तलेखन विशेषज्ञ) भी हैं। वे युवाओं को देश-विदेश में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों के संबंध में उपयोगी परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
उनका व्यक्तित्व बहुआयामी और रचनात्मक है। वे स्क्रिप्ट लेखन के साथ-साथ शौकिया अभिनय में भी रुचि रखती हैं। उन्हें मानव व्यवहार से सम्बन्धित विषयों को पढ़ना पसन्द है और वे योग एवं ध्यान को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती हैं।
अपने समृद्ध अनुभव, मार्गदर्शन के प्रति समर्पण और युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने के जुनून के साथ श्रीमती नीता नाहटा आज अनेक युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता पहचानने और अपने सफल करियर की कहानी स्वयं लिखने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
आयोजन प्रभारी भैरूंदान सेठिया ने बताया कि समारोह की सभी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक गोष्ठी हुई। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के बारे में विस्तृत चिन्तन कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व दिया गया है।

Categories:
error: Content is protected !!