1100 किलोग्राम स्वास्थ्यवर्धक शीतल तरबूज का वितरण टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन..

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर,5 जून 2025। छोटी काशी धार्मिक नगरी बीकानेर में निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर दान पुण्य सेवा का भाव हर गली हर नुक्कड़ पर दिखाई दिया।
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेवा परमो धर्म के उद्देश्य से बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र, गंगानगर हाईवे पर स्वास्थ्यवर्धक शीतल 1100 किलो तरबूज का वितरण किया गया। सेवा का आनंद बीछवाल श्रमिक वर्ग ने और आम राहगीर द्वारा लिया गया।
कार्यक्रम में उद्योगपति सतपाल कंसल, पंकज कंसल, बाबूलाल राजपुरोहित, लघु उद्योग भारती के हर्ष कंसल, मोनु कंसल,बलदेव सोनी,पवन चांडक सहित टीम के सभी सदस्य प्रकाश सामसुखा, संजय गोयल, चंद्रशेखर राजपुरोहित, दिलीप गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, सतपाल यादव, सौरभ शर्मा सभी का सहयोग रहा।

Categories:
error: Content is protected !!