12 साल से अलग पति-पत्नी ने फिर शुरू किया गृहस्थ जीवन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर. हंसते-मुस्कुराते चेहरे एक-दूसरे को बधाई देते हुए। खुशी से सराबोर यह माहौल शुक्रवार को बीकानेर पारिवारिक न्यायालय संख्या एक में देखने को मिला। असल में 12 साल से अलग रह रहे पति-पत्नी ने कोर्ट में समझाइश के बाद फिर साथ रहने का निर्णय किया। दोनों राजी-राजी न्यायालय परिसर से एक साथ पुन: गृहस्थ जीवन की शुरुआत करने के लिए रवाना हुए।
जानकारी के अनुसार बीकानेर परिवारिक न्यायालय संख्या एक में मीनू और संदीप का मामला चल रहा है। आपसी मन-मुटाव के बाद विवाद न्यायालय तक पहुंचा। दोनों 12 साल से एक-दूसरे अलग थे। न्यायाधीश सुशील कुमार ने दोनों को समझाइश कर आपसी सहमति से इस विवाद का निपटारा कराया। इसके बाद पति-पत्नी दोनों साथ रहने को राजी हो गए। अधिवक्ता कुलदीप जनसेवी ने बताया कि मीनू की शादी 21 जनवरी 1999 को श्रीगंगानगर निवासी संदीप के साथ हुई थी। दो पुत्र होने के बाद दोनों में विवाद हो गया और साल 2012 से अलग-अलग रह रहे थे।

Categories:
error: Content is protected !!