17 अक्टूबर को होगी करवा चौथ क्वीन 2024 प्रतियोगिता

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
[metaslider id=”119252″]

बीकानेर। हर साल की भांति इस साल भी करवा चौथ को खास बनाने के लिए पुष्पलक्ष्मी क्लिनिक करवा चौथ क्वीन 2024 का आयोजन कर रहा है। डॉ. पुष्पा शर्मा ने बताया कि 17 अक्टूबर की शाम गंगाशहर स्थित हंशा गेस्ट हाऊस में करवा चौथ को यादगार बनाने के लिए इस करवा चौथ महोत्सव में युवतियां व महिलाएं परंपरागत परिधानों में सज धज कर कैटवॉक करेंगी। प्रतियोगिता में हर उम्र की महिलाएं भाग ले सकेंगीं। साथ ही कई अन्य प्रतियोगिताएं यथा पावर कपल, हेयर स्टाइल क्वीन, चूड़ा क्वीन, ट्रेडिशनल ड्रेसिंग क्वीन, क्विज व गेम्स का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ढ़ेरों आकर्षक उपहार भी बांटे जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी इंडिया सोलर के डायरेक्टर मनमोहन पुरोहित ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन है तथा यह प्रतियोगिता पूर्णतः नि:शुल्क है व महोत्सव में विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में अन्य सहयोगी ताराचंद वासुदेव ज्वेलर्स एंड सन, एम्बलिश एकता, भिखाराम चांदमल, लक्ष्मी फार्मा, लक्ष्मी देवी देखभाल फाउंडेशन, लक्ष्मी डायग्नोस्टिक, एमपीएसपीएस, अनिल अलंकार पिक्चर्स है। प्री रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें- 8302258020

Categories:
error: Content is protected !!