20 महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो बनाया:आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर बुलाया, सभापति और आयुक्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

20 महिलाओं से गैंगरेप, वीडियो बनाया:आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर बुलाया, सभापति और आयुक्त ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की हैवानियत

नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा के खिलाफ गैंपरेप का मामला दर्ज हुआ है। - Dainik Bhaskar

नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा के खिलाफ गैंपरेप का मामला दर्ज हुआ है।

15 से 20 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया। फिर उनका अश्लील वीडियो बनाया गया। इसके बाद उन महिलाओं को ब्लैकमेल किया जाने लगा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बाकायदा 5 लाख रुपए मांगे गए हैं। यह आरोप नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा, आयुक्त महेंद्र चौधरी और इनके दोस्तों पर लगा है। आरोप है कि आंगनबाड़ी में नौकरी देने के नाम पर सिरोही में इन महिलाओं के साथ हैवानियत की गई है। मामले में अब एक महिला ने सामने आकर पाली थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पाली की रहने वाली पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया- करीब दो-तीन महीने पहले आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए 15-20 औरतों के साथ सिरोही आई थी। यहां पर नगर परिषद अध्यक्ष महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी मिले थे। उन्होंने उन सभी को अपने किसी परिचित के घर पर रुकवाया। वहीं पर खाने-पीने की व्यवस्था की थी। खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया गया था। यह पूरा षड्यंत्र महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने अन्य दोस्तों-परिचितों के साथ मिलकर रचा था। खाना खाने के बाद सभी महिलाएं बेहोश हो गईं। महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सभी महिलाओं के साथ रेप किया। साथ ही, अश्लील वीडियो भी बना लिए। महिलाएं होश में आईं तो उनके सिर में दर्द हो रहा था।

नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा और आयुक्त महेंद्र चौधरी पर गैंगरेप का आरोप।

नगर परिषद सिरोही के सभापति महेंद्र मेवाड़ा और आयुक्त महेंद्र चौधरी पर गैंगरेप का आरोप।

धोखे से बुलाया
आरोप है कि महिलाओं ने सिर दर्द के बारे में महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी से पूछा। इसके बाद उन दोनों ने पूरे षड्यंत्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा- तुम सभी (महिलाओं) से हमने (महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी) खूब मजे लिए। हमने इसके लिए तुम लोगों को धोखे से बुलाया था। साथ में, इनके 10-15 दोस्त भी थे। इनकी बातें सुनकर उनके दोस्त जोर-जोर से हंस रहे थे। सभी शराब के नशे में थे। सामने शराब की बाेतलें रखी हुई थीं।

ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख
महिला ने आरोप लगाया है कि महेंद्र मेवाड़ा और महेंद्र चौधरी ने अपने 10-15 दोस्तों के साथ मिलकर सभी महिलाओं को नौकरी का झूठा झांसा देकर रेप किया है। उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाए हैं। अब उसी वीडियो को देखाकर ब्लैकमेल कर रहे हैं। 5 लाख रुपए की डिमांड भी की है। फिर से रेप करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

खाली स्टैंप पेपर पर कराए साइन
रिपोर्ट में बताया गया है ​कि महेंद्र मेवाड़ा ने नौकरी का झांसा देकर महिलाओं से खाली कागजों और स्टैंप पेपर पर साइन कराए हैं। उन कागजातों पर अंगूठे के निशान भी लगवाए हैं। ये दस्तावेज महिलाओं के पास नहीं हैं।

Categories:
error: Content is protected !!