बीकानेर, 29 मई। “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत मसालों से संबंधित चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा करणी औद्योगिक क्षेत्र में मैसर्स पूजा ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स सुषमा ट्रेडिंग कंपनी, मैसर्स बरकत अली फ्लोर मिल पर निरीक्षण एवं नमुनीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मिर्ची पाउडर, गरम मसाला, सब्जी मसाला के 7 नमूने लिए गए। मैसर्स बरकत अली, करनी इंडस्ट्रीयल एरिया एक्सटेंशन चक गर्बी पर लगभग 900 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर को मौके पर ही सीज किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 300 किलो पुरानी बदरंग खराब साबुत लाल मिर्च को जनहित में मौके पर ही नष्ट करवाया गया। नमूनों को जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानू प्रताप सिंह तथा सरवन कुमार वर्मा शामिल रहे।
Latest Posts
- जयपुर स्थित वैदिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा भारती के श्री सिद्धा महिला समूह द्वारा किशोरी विकास कार्यशाला के अंतर्गत प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

- मुक्ता प्रसाद नगर सेक्टर-17 स्थित बालाजी प्रेम कलश में सावन महोत्सव भव्य आयोजन

- ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान में भाजयुमो ने निकाली विशाल मशाल जुलूस, वंदे मातरम गीत के दौरान कांग्रेसियो ने लगाए सोनिया जिंदाबाद के नारे

- बज्जू में विधायक जनसुनवाई केंद्र का हुआ शुभारंभ, ढाई वर्षों में श्रीकोलायत को मिले ₹2650 करोड़ के विकास कार्य – अंशुमान सिंह भाटी

- गंगाशहर विकास मंच का आगाज — विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध गंगाशहर के संकल्प के साथ

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


