5 साल की RD पर अब 6.7% ब्याज मिलेगा:इंटरेस्ट रेट में 0.2% की बढ़ोतरी, अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए बदलाव नहीं

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

5 साल की RD पर अब 6.7% ब्याज मिलेगा:इंटरेस्ट रेट में 0.2% की बढ़ोतरी, अन्य स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए बदलाव नहीं

नई दिल्ली

वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक बदलाव नहीं किया था। इसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है। -सिम्बॉलिक इमेज - Dainik Bhaskar

वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक बदलाव नहीं किया था। इसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है। -सिम्बॉलिक इमेज

केंद्र सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर ब्याज दरों में 0.2% की बढ़ोतरी की है, यह लगातार पांचवीं तिमाही है जब इन स्कीम्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। शुक्रवार, 29 सितंबर को वित्त मंत्रालय इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी किया।

नोटिफिकेशन के अनुसार, 5 साल की RD पर ब्याज दरें 6.5% से बढ़ाकर 6.7% कर दी गई है। अन्य सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें जुलाई-सितंबर की तरह ही रखी गई हैं। सबसे ज्यादा 8.2% ब्याज सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर मिल रहा है।

वित्त मंत्रालय ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरों में लगातार नौ तिमाहियों तक बदलाव नहीं किया था। इसके बाद अक्टूबर-दिसंबर 2022 से इसे बढ़ाना शुरू किया है।

पिछली बार दो स्कीम्स पर ब्याज दरें बढ़ाई थी
पिछली तिमाही में सरकार ने दो स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज दरें बढ़ाई थी। पोस्ट ऑफिस की 1 साल की टाइम डिपॉजिट पर ब्याज दर 6.80% से बढ़ाकर 6.90% की थी। 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर रेट को 6.9% से बढ़ाकर 7% किया गया था। वहीं, 5 साल की पोस्ट ऑफिस RD पर ब्याज दरें 6.2% से बढ़ाकर 6.5% कर दी गई थी।

ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है
स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों का हर तिमाही में रिव्यू होता है। इनकी ब्याज दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ समिति ने दिया था। समिति ने सुझाव दिया था कि इन स्कीम की ब्याज दरें समान मैच्योरिटी वाले सरकारी बॉन्ड के यील्ड से 0.25-1.00% ज्यादा होनी चाहिए।

हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स हैं ये स्कीम
स्मॉल सेविंग स्कीम भारत में हाउसहोल्ड सेविंग का मेजर सोर्स हैं और इसमें 12 इंस्ट्रूमेंट शामिल हैं। इन स्कीम्स में डिपॉजिटर्स को उनके पैसे पर तय ब्याज मिलता है। सभी स्मॉल सेविंग स्कीम्स से हुए कलेक्शन को नेशनल स्मॉल सेविंग्स फंड (NSSF) में जमा किया जाता है। स्मॉल सेविंग स्कीम्स सरकारी घाटे के फाइनेंसिंग की सोर्स के रूप में उभरी हैं।

क्लासिफिकेशन

स्मॉल सेविंग इंस्ट्रूमेंट को तीन भागों में बांटा जा सकता है:

  • पोस्टल डिपॉजिट: सेविंग अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट, टाइम डिपॉजिट और मंथली इनकम स्कीम
  • सेविंग सर्टिफिकेट: नेशनल स्मॉल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP)
  • सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स: सुकन्या समृद्धि योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS)
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!