NATIONAL NEWS

65 दिन से ऑफिस में नहीं ‘बाबूजी’:हड़ताल पर सरकार नहीं दे रही ध्यान, विधायकों से मिले कर्मचारी

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

65 दिन से ऑफिस में नहीं ‘बाबूजी’:हड़ताल पर सरकार नहीं दे रही ध्यान, विधायकों से मिले कर्मचारी

पिछले 65 दिन से हड़ताल कर रहे मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शनिवार को कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। - Dainik Bhaskar

पिछले 65 दिन से हड़ताल कर रहे मंत्रालयिक कर्मचारियों ने शनिवार को कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।

सरकारी कार्यालयों में पिछले 65 दिन से मंत्रालयिक कर्मचारी हड़ताल पर है। लेकिन इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही। अब कर्मचारियों ने विधायको से मुलाकात की है।राजस्थान राज्य मंत्रालय कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने विधायक हीरालाल मेघवाल व महेंद्र विश्नोई को उनके निवास जाकर अपनी मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा।

कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्री मांग पत्र विधायक को सौंपा और मांग की है कि जल्द से जल्द इन मांगों पर सरकार विचार करें मंत्रालयिक कर्मचारी के जिला अध्यक्ष सुरेश शाह कला के नेतृत्व में विधायकों के निवास स्थान पहुंचकर उन को ज्ञापन सौंपा।यशपाल चौधरी, वीरेंद्र डूडी ने बताया कि मंत्रालय कर्मचारी पिछले 65 दिन से हड़ताल पर है।

इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। पिछले 55 दिन महापड़ाव किया। 8 से 10 दिन तक आमरण अनशन किया। लेकिन सरकार के कानों तक जूं नहीं रेंगी।

इस दौरान रामसुख खोजा, अशफाक अहमद, विजय सिंह कच्छावा, नरसिंह राम कड़ेला, अशोक भाटी, तुलसाराम कच्छावा, सुरेश टीचर, श्याम लाल देवासी, सुमेर सिंह भाटी मौजूद रहे।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
error: Content is protected !!