9 वी कूड़ो स्टेट में बीकानेर टीम को चैंपियन का खिताब

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। कूडो एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के द्वारा आयोजित 9 वी ऑफिशियल स्टेट चैंपियनशिप तथा 3री राजस्थान स्टेट ओपन कूडो एम एम ए चैंपियनशिप 2022 में 73 गोल्ड मेडल सहित 170 मेडल जीतकर बीकानेर टीम ने चैंपियन ट्रॉफी हासिल की।कूडो एसोसिशन ऑफ बीकानेर की सचिव सेंसेई सोनिका सैन (ब्लैक बेल्ट जापान) ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर, जूनियर, कैडेट्स, सीनियर वर्गो में 200 कैटेगरी में 94 कूडोकाजो ने 9वी ऑफिशियल कूडो स्टेट चैंपियनशिप में टेक्निकल डायरेक्टर रेंशी प्रीतम सैन के नेतृत्व में 36 गोल्ड, 26 सिल्वर तथा 19 ब्रॉन्ज कुल 81 मेडल तथा 3री राजस्थान स्टेट ओपन कूडो एम एम ए चैंपियनशिप में 37 गोल्ड,29 सिल्वर तथा 23 ब्रॉन्ज कुल 89 मेडल जीतकर बीकानेर टीम सिरमौर बनी।टेक्निकल डायरेक्टर रेंशी प्रीतम सैन ने बताया कि ऑर्बिट रिजॉर्ट उदयपुर में इस चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और चैंपियनशिप में 18 जिलों के 450 से अधिक कूडोकाजो ने विभिन्न भार व वर्गो में भाग लिया सभी विजेता खिलाड़ी 24 अक्टूबर से बरडोली गुजरात में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने ।चैंपियनशिप का उदघाटन भारतीय वायु सेना के विग कमांडर मुदित चौरसिया व शिहान राजकुमार मेनारिया के द्वारा किया गया। कूडो इंडिया के अध्यक्ष हांसी मेहुल वोरा के निदर्शन में शिहान जैस्मिन मकवाना व प्रियंक राणा ने कूडो मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण दिया।चैंपियनशिप के समापन समारोह के अवसर पर महाराज कुंवरानी निवृति कुमारी मेवाड़, कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष हांसी मेहुल वोरा, शिहान जैस्मिन मकवाना, शिहान राजकुमार मेनरिया ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । बीकानेर टीम के विश्वजीत सिंह राठौड़ व मनाहील कल्लर को बेस्ट फाईटर के रूप मे सम्मानित किया, सेंसेई सोनिका सैन, सेंसेई अंजली व्यास, सेंपाई योगेश्वर बारसा, सेंपाई देवेंद्र सिंह ने रैफरी की भूमिका निभाई।बीकानेर कूडो टीम के बीकानेर आगमन पर स्थानीय कूडोकाजो व परिवारजनों ने ढोल नगाड़े के साथ विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर, गुलाल लगाकर और पटाखे जलाकर स्वागत किया।कूडो बीकानेर के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिश्नोई (आई पी एस), गजेन्द्र सिंह राठौड़ (व. उपाध्यक्ष), नगेंद्र सिंह शेखावत (उपाध्यक्ष) श्रीभगवान मारू (विधि सलाहकार) दिव्या डुमरा ज्योतिप्रकाश रंगा, सुषमा राय, नदीम हुसैन, ब्रह्मप्रकाश सरवटे ने बीकानेर टीम की सफलता पर बधाई दी।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!