राष्ट्रीय खेल दिवस पर बास्केटबॉल के मैत्री मैच का हुआ आयोजन

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर :- जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालिकाओं का एक मैत्री मैच का आयोजन दुर्गा क्लब व महारानी क्लब के मध्य हुआ। जिसमे महारानी क्लब विजेता रही।
इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत ने मेजर ध्यानचंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला व राष्ट्र विकास मे खेलों के महत्व को बताते हुए मेजर ध्यानचंद जी के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए जीते गये पदको व उपलब्धियों को खिलाड़ियों को बताया। खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेते हुए भारत देश का नाम खेलों के माध्यम से रोशन करने को कहा।
बास्केटबॉल कोच नरेन्द्र कस्वां ने अपने सम्बोधन मे मेजर ध्यानचंद जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अनुशासित जीवन जीते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर कठिन मेहनत करने को सफलता का मूल मंत्र बताया।
बास्केटबॉल कोच निशा लिम्बा ने अपने उद्बोधन मे कहा की मेजर ध्यानचंद जी हम सभी के प्रेरणास्रोत है उनके जीवन से हमें राष्ट्र के लिए त्याग, समर्पण व देश हित मे खेलों के माध्यम से योगदान की प्रेरणा मिलती है
इस दौरान पुरे देश मे बीकानेर का नाम रोशन करने वाली स्कूली राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी सिमरन प्रवीण का सम्मान किया गया।
इस दौरान राजस्थान रजत पदक विजेता टीम की पूर्व कप्तान प्रेक्षा गहलोत, राष्ट्रीय रजत पदक विजेता खिलाडी फहिमा, रेशमा, राष्ट्रीय खिलाडी गुंजन, हिताशा, निशा सारण, कुसुम, प्रतिष्ठा गौड़, गर्विका शेखावत,खुशी, गुनगुन गौड़, समृद्धि शर्मा (एमी) प्रीत सांखला, प्रीत बिश्नोई, सलोनी आदि खिलाडी उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!