रूस की नेवी-डे परेड में शामिल हुआ भारत:युद्धपोत INS तबर ने लिया परेड में हिस्सा, राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने ली सलामी

रूस में हर साल जुलाई के आखिरी रविवार को नेवी-डे मनाया जाता है
भारतीय नौसेनिकों ने 28 जुलाई को रूस के 328वीं नेवी-डे परेड में हिस्सा लिया। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों से सलामी ली। भारत की तरफ से नेवी-डे परेड में युद्धपोत INS तबर ने शामिल हुआ।
परेड की सलामी लेते हुए पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों को अभिवादन किया और नौसेनिकों को नेवी-डे परेड में भाग लेने के लिए बधाई भी दी। युद्धपोत INS तबर की कमान कैप्टन एम.आर हरीश संभाल रहे थे। उनके साथ 280 सदस्यों का क्रू भी युद्धपोत पर मौजूद था।
परेड में 200 से ज्यादा जहाज शामिल हुए
सेंट पीटर्सबर्ग में मनाए जा रहे 328 वें नेवी-डे में करीब 200 जहाजों ने हिस्सा लिया। ये सभी 2024 तक नेवी का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान 15 हजार से अधिक सैनिक भी मौजूद रहे। परेड के खत्म होने के बाद सेंट पीटर्सबर्ग और रूसी नेवल बेस पर म्यूजिक कॉन्सर्ट, आर्मी बैंड और आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा।
रूस पहुंचने से पहले INS तबर 17 जुलाई को जर्मनी पहुंचा था। जहां इसने 3 दिन तक हमबर्ग पोर्ट पर स्टे किया। जहां भारतीय नौसेनिकों ने जर्मनी नेवी के साथ आधिकारिक मुलाकात की। इसके साथ भारतीय युद्ध-पोत को देखने के लिए आम नागिरकों को भी मौका दिया।

INS तबर को कैप्टन महेश मांगीपुड़ी के नेतृत्व में रूस के कालिनिनग्राद से कमीशन किया गया था।
2004 में नौसेना में शामिल हुआ था INS तबर
INS तबर एक एडवांस तलवार क्लास का युद्धपोत हैं। इसे भारत ने रूस से 1997 में खरीदे गए क्रिवाक III युद्धपोत से विकसित किया है। इसका डिजाइन बाल्टिक शिपयार्ड द्वारा तैयार किया था। 2004 में इसे भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था।
INS तबर की टॉप स्पीड 30 नॉट्स (55किमी/घंटा) है। इसे वेसल्स, सबमरीन और एयर टारगेट्स से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। रूस के सरकारी न्यूज चैनल रशिया टीवी के मुताबिक INS तबर रूस की नेवी के साथ INDRA-24 नौसेनिक युद्धाभ्यास में भाग लेगा।










Add Comment