संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन: सारा म्यूजिकल ग्रुप की द्वितीय प्रस्तुति

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आयोजन: सारा म्यूजिकल ग्रुप की द्वितीय प्रस्तुति

संगीत के शौकीनों के लिए एक आनंददायक शाम का आयोजन किया गया है। सारा म्यूजिकल ग्रुप महू अपनी द्वितीय प्रस्तुति के साथ अभिनव कला समाज, गाँधी हॉल, इंदौर में आ रहे हैं। इस सांगीतिक संध्या का शीर्षक है “सावन बीता जाए”, जो सावन और बारिश के भावपूर्ण गीतों पर आधारित है।

इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन चंदा कुंडलवाल जी द्वारा किया जा रहा है। संगीत शाम का आरम्भ शाम 5.30 बजे होगा और यह रात 10 बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में इंदौर और महू के प्रतिभाशाली कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीतेंगे।

आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों को इस सांगीतिक संध्या में सादर आमंत्रित किया है। आपसे अनुरोध है कि 15 मिनट पूर्व आकर स्थान सुरक्षित करें।

परिकल्पना संचालन: शहर की प्रसिद्ध कामना जैन
निवेदक: चंदा कुंडलवाल

यह सांगीतिक संध्या निश्चित ही आपके जीवन की एक यादगार शाम बनेगी।

Categories:
error: Content is protected !!