‘टीचर का परिश्रम ही छात्रों के भविष्य का परिणाम’:CBEO ने टीचर्स को दिया मंत्र, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

‘टीचर का परिश्रम ही छात्रों के भविष्य का परिणाम’:CBEO ने टीचर्स को दिया मंत्र, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर

पांचू

जकीय प्राथमिक स्कूल और राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। - Dainik Bhaskar

जकीय प्राथमिक स्कूल और राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ।

शनिवार को राजकीय प्राथमिक स्कूल और राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल के संस्था प्रधानों की दो दिवसीय वाक्पीठ का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रेमदान चारण के मुख्य आतिथ्य में हुई। अपने संबोधन में चारण ने शिक्षकों को निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक टीचर का परिश्रम ही समाज और छात्रों के भविष्य के लिए दूरगामी सकारात्मक परिणाम लाता है।

वाक्पीठ के तकनीकी सत्र के दौरान प्रिंसिपल मनीष कुमार गहलोत ने टीचर्स के अवकाश प्रबंधन, वार्षिक निष्पादन रिपोर्ट (APR) और अन्य विभागीय प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी। प्रिंसिपल दिनेश कुमार शर्मा ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में इस प्रकार की वाक्पीठों की महत्ता पर बात की।

कार्यक्रम का सफल संचालन रामस्वरूप बिश्नोई ने किया। समापन के अवसर पर वाक्पीठ सचिव गोवर्धन सिंह चौधरी, मनजीत कुमार, रामनारायण कस्वा और मोहनलाल ने उपस्थित सभी संस्था प्रधानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान आरपी सोहन लाल जोशी, नारायण राम बिश्नोई, भैराराम सुथार, राजेन्द्र सिंह और विकास बिश्नोई सहित क्षेत्र के कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Categories:
error: Content is protected !!