वार्षिक आमसभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवानिवृत्त सदस्यों का होगा सम्मान
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन की बीकानेर यूनिट की ओर से 17 नवंबर को स्थापना दिवस समारोह एवं वार्षिक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम जे.एन.वी. कॉलोनी स्थित शिव मंदिर सभागार में आयोजित होगा।
आयोजन के तहत सुबह 10 बजे अल्पाहार, 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा दोपहर 12 बजे संभाषण सत्र आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर वर्ष 2015 में सेवानिवृत्त हुए संगठन के सदस्यों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान आगामी दो वर्षों के लिए संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव भी संपन्न होगा। समारोह का समापन सहभोज के साथ होगा।





