बीकानेर। जिला परिवहन कार्यालय में अधिवक्ताओं के साथ वाहन चालान संबंधी न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान कथित अनुचित व्यवहार और अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में बार एसोसिएशन बीकानेर ने जिला परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।बार एसोसिएशन के अनुसार करीब 25 अधिवक्ताओं ने डीटीओ प्रथम भारती नाथानी के विरुद्ध आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत में अधिवक्ताओं के साथ अनुचित व्यवहार, अनुचित भाषा के प्रयोग तथा वाहन चालान संबंधी मामलों के निस्तारण में आ रही समस्याओं का उल्लेख किया गया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने कहा कि अधिवक्ता न्यायालयीन प्रक्रिया का अभिन्न अंग हैं और उनके साथ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए।ज्ञापन में मांग की गई कि वाहन चालान से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, रिपोर्ट व अन्य अभिलेख समय पर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि न्यायालयों में चालान संबंधी मामलों का सरलता से निस्तारण हो सके। साथ ही न्यायालयों में लंबित मामलों की विभागीय स्तर पर समीक्षा कर अनावश्यक देरी के कारणों की जांच और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।इसके अलावा अधिवक्ताओं के साथ कथित अनुचित एवं असम्मानजनक व्यवहार की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा आमजन और वाहन स्वामियों के साथ भी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शालीन, निष्पक्ष और विधिसम्मत व्यवहार सुनिश्चित करने की मांग की गई।बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को लिखित ज्ञापन देकर स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के सम्मान एवं पेशे की गरिमा से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने और की गई कार्रवाई से बार एसोसिएशन को लिखित रूप से अवगत कराने का अनुरोध किया है।
Latest Posts
- भैरूजी म्हारो भायलो फ्रेंड्स क्लब द्वारा सोमवार को ब्रह्ममुहुर्त में कोडमदेसर धाम विशाल ध्वजा अर्पित

- गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को, मध्याह्न में विशेष रहेगा गणेश पूजन का मुहूर्त…
- राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी (एकीकृत) महासंघ (RAJMAKES) द्वारा ‘ग्रीन लेगेसी ड्राइव’ आयोजित

- न्यायालय परिसर के पार्किंग क्षेत्र में श्रमदान से बदली तस्वीर, एक ट्रॉली कचरा हटाया

- बीकानेर में पहली बार दिखी ऐसी दौड़, जिसमें हर धावक ने पूरी की अपनी रन

Categories
- ACCIDENT / CRIME / BLAST / CASUALTY / MISCELLANEOUS / FEATURES / MURDER / SUICIDE
- ARTICLE – SOCIAL / POLITICAL / ECONOMICAL / EMPOWERMENT / LITERARY / CONTEMPORARY / BUSINESS / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING
- ASIAN COUNTRIES
- BUSINESS / SOCIAL WELFARE / PARLIAMENTARY / CONSTITUTIONAL / ADMINISTRATIVE / LEGISLATIVE / CIVIC / MINISTERIAL / POLICY-MAKING / PARTY POLITICAL
- DEFENCE / PARAMILITARY / NATIONAL & INTERNATIONAL SECURITY AGENCY / FOREIGN AFFAIRS / MILITARY AFFAIRS
- EDUCATION
- EUROPEAN COUNTRIES
- GENERAL NEWS
- MIDDLE EAST COUNTRIES
- NATIONAL NEWS
- PACIFIC COUNTRIES
- SPORTS / HEALTH / YOGA / MEDITATION / SPIRITUAL / RELIGIOUS / HOROSCOPE / ASTROLOGY / NUMEROLOGY
- TRANSFER / POSTING / SUSPENSION / CARRER / ADMINISTRATION / ORDERS / VACANCY / JOB JUNCTION
- UNITED NATIONS / NATO / EU / SAARC & ALL COUNTRY GROUPS
- US
- WEAPON-O-PEDIA
- WORLD NEWS


