बीकानेर। अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट 2026 जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 2 .9.2026 को प्रातः 10:00 बजे आर्शीवाद भवन गंगा शहर में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट के कोऑर्डिनेटर नवल जी मीणा, दिल्ली स्टेट प्रभारी व बीकानेर टीपीएफ अध्यक्ष रतन जी छलाणी व बीकानेर स्टेट प्रभारी मनीष जी बाफना रहे जिनका अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा अणुव्रत पत्ताका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
अध्यक्ष करनीदान जी रांका ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत 6 प्रतियोगिताओं के स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम रहे प्रतिभागियों ने भाग लिया यह 6 प्रतियोगिताएं एकल गायन समूह गायन चित्रकला निबंध भाषण और कविता के रूप में थे ।
मंत्री कन्हैयालाल बोथरा एडवोकेट ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर जिले के 28 स्कूलों में से लगभग 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम प्रभारी अणुव्रत समिति गंगाशहर के उपाध्यक्ष मनोज जी सेठिया ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत मनोज जी छाजेड़ द्वारा मंगलाचरण गीतिका के रूप में की गई ।अध्यक्ष करणी दान जी रांका ने स्वागत भाषण दिया ।कोऑर्डिनेटर नवल जी मीणा ने अपने उद्बोधन में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी और प्रतियोगिता के नियमों और उद्देश्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस कार्यक्रम के राज्य प्रभारी मनीष जी बाफना ने बताया कि आज की इस विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल व्यक्तियों ने निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं दे जिनमें धनपत जी रामपुरिया, प्रदीप जी लोढा ,दीपक जी आंचलिया ,मोहन जी भंसाली, कृष्णा जी आचार्य ,राजाराम जी स्वर्णकार, राम जी भादानी ,अमिता जी सेठिया ,दीपांशु शर्मा, पुखराज जी शर्मा ,राजेंद्र जी बोथरा, एवं मनोज जी छाजेड़ रहे जिनका अणुव्रत समिति गंगाशहर द्वारा अणुव्रत पताका व साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया।
कोषाध्यक्ष विजय जी बोथरा ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम रहे बच्चों का सम्मान नवल जी मीणा ,रतन जी छलाणी ,अध्यक्ष करनीदान जी रांका, राज्य प्रभारी मनीष जी बाफना ,उपाध्यक्ष मनोज जी सेठिया द्वारा किया गया साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली शाला प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया । कार्यक्रम में आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान व चंद्रकला जी सुराणा का विशेष सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में अणुव्रत समिति गंगा शहर के सभी सदस्यों, महिला विंग सदस्यों की एवं जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान एवं तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारीगण की विशेष उपस्थिति रही ।कार्यक्रम का कुशल संचालन उपाध्यक्ष मनोज जी सेठिया ने किया।






