बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर की ओर से 8 सितंबर को शाम 5 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, होटल लालजी के सामने, फोर्ट स्कूल के पास ‘यादों की बारात’ फिल्मी गीतों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम हिंदी सिनेमा की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले की जयंती तथा फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार और धर्मेंद्र की स्मृति को समर्पित रहेगा।
संस्था अध्यक्ष एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् श्रीमती अलका डोली पाठक एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. मीना आसोपा संयुक्त रूप से करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.आर. मुगल, कांग्रेस खेलकूद विभाग के अध्यक्ष महबूब रंगरेज और मास्टर अमीर मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम में सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य आशा भोसले, दिलीप कुमार और धर्मेंद्र की स्मृति में उनके पसंदीदा एवं लोकप्रिय फिल्मी गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी करेंगे।

Categories: GENERAL NEWS





