टांटिया विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बीकानेर के विधि छात्र ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।श्रीगंगानगर स्थित टांटिया विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा “भारत का संविधान: एक गतिशील विश्व में मानवाधिकार के दृष्टिकोण से मौलिक अधिकारों की पुनर्कल्पना” विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में राजकीय विधि महाविद्यालय, बीकानेर एल एल बी फाइनल ईयर के छात्र ऋषि कुमार शर्मा ने अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व करते हुए टेक्निकल सेशन–III में अपने शोध पत्र का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण किया।

शोधकर्ता/विद्यार्थी ऋषि कुमार शर्मा द्वारा “स्वास्थ्य और शिक्षा का अधिकार: संवैधानिक गारंटी और मानवाधिकार मानक” विषय पर तैयार किए गए इस मौलिक शोध पत्र को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में भी स्थान मिला है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भगवानाराम बिश्नोई ने इसे संस्थान के लिए गर्व की बात बताते हुए शोधकर्ता को बधाई दी। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में शोध और शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन मिलेगा।

Categories:
error: Content is protected !!