69 जिला स्तरीय जिम्नास्टिक्स आर्टिस्टिक्स,रिदमिक, व एक्रोबेटिक्स में बीठनोक विद्यालय का दबदबा

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर। 69 जिला स्तरीय जिम्नास्टिक्स आर्टिस्टिक्स,रिदमिक, व एक्रोबेटिक्स में बीठनोक विद्यालय का दबदबा रहा। आर्टिस्टिक्स जिम्नास्टिक्स 19 वर्ष छात्र में बीठनोक विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष छात्र में तृतीय स्थान, रिदमिक जिम्नास्टिक्स में 19 वर्ष छात्रा में प्रथम स्थान व एक्रोबेटिक्स में ग्रुप टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन कर बीठनोक ग्राम व कोलायत ब्लॉक का नाम गौरवान्वित किया है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान जमुना देवी जी परिहार व संतोष कुमार नायक (PET) व समस्त स्टाफ व सरपंच प्रतिनिधित्व मदन सिंह जी भाटी द्वारा जिमनास्ट्स को हार्दिक शुभकामनाये प्रदान की व निरंतर आगे बढ़ते हुए राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने व बीठनोक ग्राम/कोलायत ब्लॉक/जिला का नाम गौरवान्वित करते हुए आशिर्वाद प्रदान किया।

Categories:
error: Content is protected !!