GENERAL NEWS

76 वी राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग का आयोजन दुजोद सीकर में 01अप्रैल से 03 अप्रैल तक; जिला टीम का चयन 17 मार्च से 19 मार्च तक..

TIN NETWORK
TIN NETWORK
FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


76 वी राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक/बालिका वर्ग का आयोजन दुजोद सीकर में दिनांक 01/04/2026 से 03/04/2026 तक होना है । इस प्रतियोगिता में बालक/बालिका वर्ग में भाग लेने वाली बीकानेर जिले की टीमों के चयन हेतु जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन स्थानीय वेटनरी बास्केटबॉल कोर्ट पर 17/03/2026 से 19/03/2026 तक होना है, इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर बीकानेर जिले की टीमों का चयन किया जाएगा जो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी । इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी परविष्टिया 17/03/2025 दोपहर 3:00 बजे तक बालक वर्ग में श्री फूसाराम भादू एव आनंद सिंह राजवी को एव बालिका वर्ग में सम्पत राठौड़ ,साक्षी राठौड़ को दे सकते हैं । उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियो की जन्म दिनांक को 01/01/2008 या उससे उपर वाले भाग ले सकते हैं । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियो का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 2 वर्षों के भीतर होना चाहिए, इसके अलावा स्वयं एव माता पिता का आधार कार्ड , प्रथम कक्षा की अंकतालिका साथ लावे ।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

About the author

THE INTERNAL NEWS

Add Comment

Click here to post a comment

error: Content is protected !!