बीकानेर के कोलायत में हादसा: पानी की डिग्गी में डूबने से दो मासूमों की मौत

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare


बीकानेर । ज़िले के कोलायत उपखंड क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है। हदाँ थाना क्षेत्र के खींदासर गाँव की रोही में खेत में बनी पानी की डिग्गी से पानी भरते समय दो मासूम बच्चे डूब गए।
जानकारी के अनुसार, बच्चे पानी ले रहे थे तभी अचानक पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।
हादसे की सूचना मिलने पर हदाँ थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। दोनों बच्चों के शवों को कोलायत उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विजुअल्स

Categories:
error: Content is protected !!