अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन; मोदी और ट्रंप का पुतला फूंका….

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

बीकानेर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (AIDWA) की ओर से डॉ. सीमा जैन के नेतृत्व में आज जिला कलेक्ट्रेट पर एक विशाल ‘संकल्प सभा व मार्च’ का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी और महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।

​प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. सीमा जैन ने कहा कि आज का दिन केवल औपचारिक उत्सव का नहीं, बल्कि साम्राज्यवादी ताकतों और पूंजीवादी शोषण के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का दिन है। संकल्प सभा में बीकानेर की बहादुर राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता बेनीश का शॉल साफा पहनाकर नारेबाजी के साथ सम्मान किया गया।जिला कलेक्ट्रेट के सामने जिला अध्यक्ष शारदा सियाग और अन्य पदाधिकारियों ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों और ट्रंप द्वारा प्रतिनिधित्व की जाने वाली साम्राज्यवादी विचारधारा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ये नीतियां महिलाओं को आर्थिक गुलामी और बढ़ती महंगाई की ओर धकेल रही हैं। जिला सचिव फरजाना ने कहा कि ट्रंप और मोदी की नीतियां न केवल श्रम अधिकारों का हनन करती हैं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वायत्तता के लिए भी खतरा हैं। कोषाध्यक्ष उर्मिला बिश्नोई ने सभा में ‘महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ’ के नारों के साथ मांग की कि सरकार घरेलू बजट को बिगड़ने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए और सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण को तुरंत बंद करे। AIDWA, AIKS, CITU, SFI, DYFI और AIAWU के संयुक्त बैनर तले डॉ. जैन ने घोषणा की कि “जनवाद, समानता और नारी मुक्ति” के लिए यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक अन्याय, शोषण और लैंगिक भेदभाव का अंत नहीं हो जाता।​ आज कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन इस बात का प्रतीक है कि महिलाएं अब मूक दर्शक नहीं रहेंगी। हम सार्वजनिक शिक्षा, स्वास्थ्य और अपने गरिमापूर्ण जीवन के अधिकारों को छीनने वाली हर शक्ति का डटकर मुकाबला करेंगे। ​इस प्रदर्शन में बडी संख्या में महिलाएं और अन्य जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें किसान सभा के जिला सचिव अशोक शर्मा सुन्दरलाल बेनीवाल,सीटू से मोहरसिंह पचार,नौजवान सभा से सुरेन्द्र भाटी, एसएफआई से गौरव टाडा ने बधाई सन्देश देते हुए एकजुटता जाहिर की। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ दुर्गा चौधरी,रमजानी, रहमत बानो ने किया।

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare
Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!