अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर इकाई ने राजसेस योजना के अंतर्गत खोले गए महाविद्यालयों में की जा रही नियुक्तियों के विरोध में सौंपा ज्ञापन…

FacebookWhatsAppTelegramLinkedInXPrintCopy LinkGoogle TranslateGmailThreadsShare

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) की महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर इकाई द्वारा राजसेस योजना के अंतर्गत खोले गए महाविद्यालयों में की जा रही नियुक्तियों के विरोध में बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा जी को माननीय प्रधानमंत्री, माननीय राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर संगठन के पश्चिम क्षेत्र प्रमुख प्रो. दिग्विजय सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, इकाई अध्यक्ष डॉ. संतोष शेखावत तथा इकाई सचिव श्री उमेश शर्मा उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपने से पूर्व संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राजसेस योजना तथा इसके अंतर्गत खोले गए महाविद्यालयों में की जा रही नियुक्तियों के विरोध में काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया।

Categories:
error: Content is protected !!